*कोविड-19 वैक्सीनेशन का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त जिला कार्यपालन अधिकारी, अधिक से अधिक टीकाकरण
कराने ग्राम पंचायत सचिवों को किया निर्देशित*
बेलगहना.....प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचे अतिरिक्त जिला कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर। लिया टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा, ग्राम पंचायत सचिवों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने सहयोग कराने किया निर्देशित।
टिकाकरण को बढ़ावा देने हेतु की गई समीक्षा। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व स्टॉफ से ली कार्यक्रम की जानकारी। अतिरिक्त जिला कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर रेवन सिंह ठाकुर ने सभी पंचायत सचिवों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण में लाने किया निर्देशित।
जिला अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी के साथ, प्रभारी सी ओ कोटा संजय यादव, जनपद सदस्य बेलगहना प्रभात पाण्डेय, उप सरपंच बेलगहना कपिल जायसवाल व आस पास ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.