रायपुर , दिनांक 27 मार्च 2021
राजधानी रायपुर ( छत्तीसगढ़ ) की पंजीकृत जागरूक एवं जनहित सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा नियमित रूप से चल रहे सुपोषण अभियान के तहत ,86 वें दिन आज शहर के स्थानीय शासकीय अस्पतालों जैसे डी.के.एस. और जिला अस्पताल में कवर्धा, पंडरिया, गण्डई, बस्तर एवं अन्य जिला/शहरों से इलाज कराने आये मरीजों और उनके पासधारी परिजनों को निःशुल्क स्वादिष्ट पौष्टिक आहार का वितरण किया ।
छत्तीसगढ़ अंचल के विभिन्न जिलों तथा दीगर प्रांतों से इलाज कराने आए ग्रामीणों और निर्धन व्यक्तियों को शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए , संस्था के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से सतर्क एवं सुरक्षित रहने हेतु जागरूक रहने का भी संदेश दिया ।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी की उत्साहवर्धक कार्यप्रणाली में पँडित अनिल शुक्ल, जुबैर खान, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, नन्दा रामटेके, अनमोल जैन, योगेश्वर सिन्हा, सुनील बाजारी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई ।
प्रेषक :-
*मोहम्मद सज्जाद खान*,
संस्थापक .























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.