महेंद्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव संस्कारधानी नगरी की सुप्रसिद्ध संस्था श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा खाटू वाले श्याम प्रभु का फागुन महोत्सव पिछले तीन दशकों से बड़ी श्रद्धा , भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा है। इस महोत्सव में प्रतिवर्ष देश के विख्यात श्याम भक्त एवं श्याम दीवानीयो के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से श्याम भजनों रूपी अमृत गंगा प्रवाहित कर भक्तों को फागुन के वास्तविक आनंद को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है । इस वर्ष फागुन शुक्ल एकादशी 25 मार्च गुरुवार को स्थानीय उदयाचल प्रांगण खाटू धाम में सुबह 10 बजे से खाटू वाले श्याम प्रभु का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा तथा भक्तों को श्याम नाम की मेहंदी लगाई जावेगी। श्याम प्रभु का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा। श्याम 6:00 बजे से भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम प्रारंभ होगा , जिसमें राजस्थान जयपुर की श्याम दीवानी सुरभि चतुर्वेदी के द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से श्याम प्रभु के भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित की जावेगी। इसी के साथ निर्मल भाई म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा संगीत की स्वर लहरियों से उपस्थित भक्त गण नृत्य करने को आतुर हो जायेंगे । इस दौरान केसर , इत्र , गुलाब जल एवं फूलों की होली खेली जावेगी । अखंड ज्योत प्रज्वलित की जावेगी एवं भव्य दरबार के दर्शन भक्तगण प्राप्त कर सकेंगे । 26 मार्च को सुबह 7:30 बजे से हरि सत्संग भजन मंडल के रूपेश टांक , योगेश अग्रवाल सहित श्याम महिला मंडल के द्वारा श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ किया जावेगा। दोपहर 12:30 बजे महाआरती होगी।
श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के आयोजन प्रभारी सुशील अग्रवाल , राजकुमार अग्रवाल , प्रचार प्रभारी लक्ष्मण लोहिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्याम प्रभु का फागुन महोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष में बड़ी ही श्रद्धा - भक्ति के साथ धूमधाम से बनाया जाता है, संस्कारधानी नगरी में भी अनेक वर्षों से निशान यात्रा एवं फागुन महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हो रहा है । वर्तमान परिस्थितियों एवं कोरेना काल को देखते हुए आयोजन समिति ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि उदयाचल प्रांगण ( खाटू धाम ) में भजन सत्संग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी माता - बहने एवम् बंधुगण मास्क लगाकर आवे , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं मुख्य द्वार पर रखे सैनिटाइजर का अवश्य उपयोग करें । जिससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या किसी भी भक्त के साथ ना हो सके। सभी भक्तों को अखंड ज्योत में आहुति प्रदान करने का अवसर दिया जावेगा , सभी से आग्रह है कि क्रमशः सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही अखंड ज्योति में आहुति देवेंं। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सर्वोपरि है एवं धार्मिक आयोजन की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सभी भक्तगण नियमों का पालन अवश्य करें , ऐसा आग्रह है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.