छत्तीसगढ़ ...
जिला - बालोद दल्लीराजहरा दिनांक -27 मार्च भारतीय मजदुर संघ से संबध खदान मजदुर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने राजहरा खदान समूह प्रबंधन को संघ की मांग को मानकर टाऊनशिप मे दोनो पाली मे पानी प्रदान करने का निर्णय लेने के लिए धन्यवाद दिया /
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पूर्व 11 फरवरी 21 को संघ का एक प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक खदान से मिलकर चर्चा करते हुए बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजहरा खदान समूह टाऊनशिप मे प्रबंधन एक वक्त ही पानी दी जा रही है के विषय मे दिनांक 12/02/21 को खदान मजदुर संघ राजहरा के सचिव लखन लाल चौधरी के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया था /
राजहरा खदान समूह द्वारा कर्मचारियों के हित मे लिए गए निर्णय का संघ स्वागत करता है /
लखन लाल चौधरी
सचिव खदान मजदुर संघ भिलाई राजहरा शाखा /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.