छत्तीसगढ़ ...
जिला - बालोद दल्लीराजहरा वार्ड .क्र. 01 में दिनांक 26 तथा 27 मार्च 2021 को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया /
जिसमे अधिक से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचे / विदित हो कि आज वार्ड .क्र. 01 में पार्षद श्रीमती शिवांगी रामेश्वर साहू के नेतृत्व में 26 व 27 मार्च को दो दिवसीय शिविर लगवाकर 26 मार्च को 188 और 27 मार्च को 380 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया /
वार्ड पार्षद शिवांगी ध्रुव ने बताया कि अगर वार्ड के कोई और सदस्य आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए छूट गए होंगे तो उनके लिए होली के पश्चात पुनः शिविर लगवाकर आयुष्मान कार्ड बनवाई जाएगी /
दूसरी ओर दल्लीराजहरा वार्ड क्र. 09 में पार्षद श्रुति यादव , सहयोगी राजेश दसोड़े मेवालाल , तथा जीवनलाल साहू के नेतृत्व में वार्ड .क्र 09 शिविर लगवाकर दिनांक -27 मार्च को कुल 49 परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया /
पार्षद श्रुति यादव ने कहा कि वार्ड .क्र. 09 में जिन बीपीएल परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नही बना है होली त्यौहार के बाद फिर से वार्ड .क्र. 9 में शिविर लगवाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा /
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे कि रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.