जनकपुर(कोरिया) रिपोर्टर सतीश मिश्रा
कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल कोरिया जिले के विकासखंड भरतपुर में विद्युत उपभोक्ताओं को बिल सुधार का शिविर लगाया गया है प्रातः 11बजे से 5 बजे तक जनकपुर के क्षेत्रान्तर्गत समस्त वितरण कार्यालय में विद्युत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्युत संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि शिविर में अपनी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु अपने अधीनस्थ वितरण केन्द्र में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है बिजली का बिल गलत आ गया। खराब मीटर बदला नहीं जा रहा। कनेक्शन कटने के बाद भी बिल भेजे जा रहे हैं। इनको दुरुस्त कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं और अफसर सुन नहीं रहे। चिंता की कोई बात नही, उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में जाइए। वहां से राहत जरूर मिलेगी। दर-दर भटक कर थक चुके उपभोक्ताओं को फोरम राहत दिला चुका है। विद्युत वितरण और बिलिंग व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण विभाग की गलती की सजा उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ती है। गलत बिल विभाग भेजता है और दुरुस्त कराने के लिए उपभोक्ता को विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। खराब मीटर बदलना विभाग की जिम्मेदारी है लेकिन इसके लिए भी सिफारिश लगानी पड़ती है। सबसे बड़ी बात यह कि बिजली का कनेक्शन कटवा देने के बाद भी विभाग पीछा करता रहता है। पीडी (स्थाई विच्छेदन) के बाद भी बिल भेजे जाते हैं और कभी-कभी तो आरसी भी जारी कर दी जाती है। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। समस्या का समाधान कराएगा तीन दिनों में शिविर की तिथियां तय विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाता है। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं जमा करना होता है। फिर भी लोग यहां आने से कतराते हैं
बाईट - संजीव गुप्ता ग्रामीण( सफेद रंग के कुर्ते पर )
बाईट- संजीव कुजूर सहायक उपयंत्री( आसमानी रंग का मास्क लगाए हुए )


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.