छत्तीसगढ़
नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया, 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, करीब 15 घायल
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों से भरे बस को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। हादसे में 3 जवानों की मौत हुई है जबकि करीब 15 जवान घायल हुए हैं।
नारायणपुर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को बम से उड़ा दिया है। इस हमले में DRG के 3 जवान शहीद हो गए है जबकि 15 जवानों के जख्मी होने की खबर है। डीजीपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के ये जवान बस में सवार होकर कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया।
विस्फोट में DRG के 3 जवान शहीद हो गए जबकि 15 जवान जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। घटना के बाद अतिरिक्त जवानों का बल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या भी बढ़ सकती है।
सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.