*पुतला दहन-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में हुए अनुसूचित जाति परिवार के
पांच लोगों के हत्या के न्याय हेतु भाजपा बेलगहना मंडल के कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका*
कोटा! बेलगहना....
भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, जिस पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आते हैं वहीं के ग्राम बठेना में हुए एक ही परिवार के पांच लोगों के जघन्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने समर्थन में किया गया पुतला दहन।
पुतला दहन हेतु उपस्थित भाजपा मंडल बेलगहना के कार्यकर्ताओं को रोकने बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे। फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के पक्ष में अपना कार्यक्रम पूर्ण करने में सफल रहे, उपस्थित कार्यकर्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 सदस्य के हत्या कर दिए जाने पर भी शासन प्रशासन मौन धारण किये हुए है इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलगहना की ओर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व प्रदेश सरकार को गहरी निद्रा से जगाने पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है।नर्वदेश्वर पाण्डेय ने अपने अभिभाषण में कहा कि भूपेश बघेल की लबरा सरकार जिसके रहते प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, भ्रष्टाचार शराबखोरी फैली हुई है। सरकार का एक मात्र एजेंडा वादाखिलाफी करना रह गया है।
जनपद सदस्य प्रभात पाण्डेय ने भी अनुसूचित जाति परिवार को न्याय दिलाने में प्रदेश सरकार को असफल बताया है वहीं राज्य की कमान सभालने छोड़ मुख्यमंत्री असम में अपनी झूठी वाहवाही बटोरने में लगे हुए हैं वहीं प्रदेश की जनता को न समर्थन मूल्य की बची राशि का भुगतान हुआ है न शराबबंदी हुई और न ही बेरोजगारी भत्ता ही दिया गया है कुल मिलाकर प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है।
अनुसूचित जाति परिवार के साथ हुए इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला हुआ है।प्रदेश सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.