सी एन आई न्यूज़ बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
बेलगहना.... कोटा थाने के बेलगहना चौकी में पीड़िता ने सन 2020 के 14 सितंबर को रिपोर्ट लिखाई की पेंड्रा का रहने वाला चंदन मेश्राम शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे गर्भ ठहरने पर उसने पीड़िता को धोखे में रखकर दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए बेलगहना चौकी और कोटा थाने का स्टाफ उसकी तलाश में लगातार कई जगह दबिश देता रहा। आज गुरुवार को आरोपी के पेंड्रा के पास सिलपहरी गांव पहुंचने की जानकारी पोलिस को मुखबिर से मिली। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बस से ही पेंड्रा में गिरफ्तार कर लिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.