दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा
26.03.2021
सी एन आई न्यूज़ के लिए जावेद की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा:- पल्ली बारसूर रोड़ पर घोटिया के पास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीआरपीएफ , डीआरजी , एसटीएफ , सीएएफ की संयुक्त पार्टी रवाना किया गया , सुबह लगभग 07:00 बजे घोटिया के पास पुलिस पार्टी के पहुंचता देखकर नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग किया गया । पुलिस पार्टी द्वारा नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही के तहत् पुलिस पार्टी द्वारा भी फायरिंग किया गया । पुलिस पार्टी के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी की ओर भाग गये , घटना स्थल को बारिकी से सचिंग किया गया घटना स्थल से 03 नग आईईडी , 02 नग पिटू एवं नक्सली साहित्य तथा दैनिक उपयोग के समान बरामद किया गया । बरामद किये गये 03 नग आईईडी को सुरक्षा निर्देशो का पालन करते हुये घटना स्थल पर निष्क्रीय किया गया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.