Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, March 25, 2021

भीषण सड़क हादसे में बस में सवार करीब 70 यात्रियों की घायल होने की खबर ।

 मध्यप्रदेश



भीषण सड़क हादसे में बस में सवार करीब 70 यात्रियों की घायल होने की खबर ।



 दमोह। जबलपुर स्टेट हाइवे पर गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब जबेरा की विदारी की घाटी पर एक और ट्राले की भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार करीब 70 यात्रियों के घायल होने की ख़बर है। यह बस राधा ट्रेवल्स की बताई जाती है जो दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी वहीं ट्राला जबलपुर से दमोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब ग्यारह बजे विदारी घाटी की मोड़ यह हादसा हो गया। मौके पर दमोह प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं।



हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए। इस बीच पुलिस को भी खबर मिल चुकी थी लिहाज़ा कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों में 25 को ज्यादा चोट आई है जिसके बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा करीब चालीस यात्रियों को जबेरा के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जबेरा टीआई कमलेश तिवारी  पहुंच गए। उनके साथ मौजूद  पुलिस बल ने बस में सवार यात्रियों को  बाहर निकाला वहीं ट्राला में फंसे चालक व क्लिनर को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। इस सड़क हादसे के बाद दमोह- जबलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्तिथि बन गई।  हादसा इतना खतरनाक था कि ट्राले के परखच्चे उड़ गए। प्रशासन ने अस्पताल में इलाज के लिए मुकम्मल सुविधाए करने को कहा है। हादसे के बाद यात्रियों के परिजन लगातार मौके पर पहुंच रहे थे। इस दौरान कई लोग अपने लोगों को खोजते नजर आए।



सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad