कमलेश असाटी होंगे बुंदेलखण्ड क्रांति दल के उम्मीदवार
दमोह। बुंदेलखण्ड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष विकास सोनी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर सतेंद्र पाल को दमोह विधानसभा से 3 नाम को भेजे गये थे जिसमे कमलेश असाटी के नाम पर राष्ट्रीय नेतत्व ने मुहर लगाई।
राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि बुंदेलखण्ड के दमोह में उपचुनाव है जिसमे हमारे दल के द्वारा कमलेश असाटी को चुनाव मैदान में उतारा गया है वह मध्यप्रदेश के इकलौती सीट दमोह 55 से भारी बहुमतों से जीतेंगे।
संभाग अध्यक्ष ने जानकारी दी की दमोह विधानसभा से राष्ट्रीय नेतृत्व के धर्मेंद्र सिंह, लल्लू पटेल और कमलेश असाटी के नाम को भेजा गया था जिसमे कमलेश असाटी को उम्मीदवार घोषित किया। युवा प्रदेशाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि हमारा दमोह सबसे पिछड़ा हुआ है ना तो यहाँ युवाओ को रोजगार के साधन है और न ही कोई बड़ा उद्योग। दमोह को दिल्ली जैसे बनाने के लिए आज युवाओ को आगे होना तभी संभव होगा दमोह का विकास आज हमारा दमोह पूरे देश मे गंदे शहर के नाम से प्रसिद्ध है जिसे हम युवाओ को ही देश का सबसे अच्छा साफ सुंदर शहर बनाना है और राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हु की उनके द्वारा दमोह उपचुनाव में युवा चेहरे को मौका दिया। कमलेश असाटी ने कहा कि वह उपचुनाव जीतेंगे। मुझे बुंदेलखण्ड क्रांति दल की ओर से दमोह विधानसभा के उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है। जो दल ने जिम्मेदारी दी है में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की पूरी कोशिश करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मै चुनाव जीतूंगा। और मै दमोह की जनता पर विश्वास रखता हूं कि वो मुझे अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.