रायपुर, 24 मार्च 2021
समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 24 मार्च 2021 को सुपोषण अभियान के तहत गरीब, जरूरतमंदो की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 83 दिनों से रायपुर राजधानी के शासकीय डी.के.एस. हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, मेकाहारा, रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड शहर के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद बेसाहारा, मुफलीसो असहाय, निर्धनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
संस्था के संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान का एक सपना था कि संस्था के माध्यम से एक ऐसी व्यवस्था की जाए जिसमें कोई भी मजबूर, बेसाहारा परिवार पैसे के अभाव और आर्थिक तंगी की वजह से मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित ना हो जाए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संस्था के सदस्यों ने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लगातार सुपोषण अभियान के माध्यम से दूरदराजो गांव वनआंचलो से राजधानी रायपुर के शासकीय अस्पतालों में बीमार व्यक्ति के परिजनों के भोजन व्यवस्था दुरुस्त हो, क्योंकि लम्बे समय तक इलाज मे आर्थिक तंगी के वजह से मरीजों के परिजनों को दो वक्त के भोजन जुटाने में बहुत दिक्कत हो रही थी। जिसमें संस्था ने ऐसे जरूरतमंदो के लिए दो वक्त का भोजन सुबह और शाम मुहैया करा रही हैं।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पदाधिकारी एवं सदस्यगण पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनिल कुमार सिंह, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन सहित अन्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.