रायपुर, 25 मार्च 2021
दुनिया में हर माता-पिता अपने बच्चे को लेकर चिंतित रहता है, उसे कुछ भी हो जाए, लेकिन अपने सामने बच्चे को पीड़ित स्थिति में नहीं देख सकते, ठीक इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के निवासी रुकसाना कुरैशी पति नौशाद कुरैशी अपनी बच्ची के इलाज के लिए रायपुर आए परंतु जशपुर के किसी अस्पताल में गलत इलाज की वजह से बच्ची का एक पैर सड़ने लगा, जिसके चलते पीड़िता की माँ उसे रायपुर aiims लेकर आयी जहां इन्फेक्शन की वजह से बच्ची का पैर काट दिया गया। तत्पश्चात कुछ दिन के इलाज के बाद एम्स ने डिस्चार्ज कर दिया। बच्ची को फिर मिर्गी की शिकायत आने पर माँ रुखसाना कुरैशी ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया,धन राशि का अभाव होने पर उन्होंने बच्ची को डी.के.एस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल लेकर आयी फिर उन्हें जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया तथा उचित इलाज ना होने पर पीड़िता की माँ संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रादेशिक कार्यालय रामनगर में आकर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान को अपनी आपबीती सुनाई। मासूम बच्ची पर हुए ऐसे दर्दनाक हादसे को सुन संस्था अपनी एडिचोटी लगा कर बच्ची के लिए मददगार साबित हुई।
संस्था ने मीडिया (पत्रिका समाचार पत्र) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के मंत्री एवं आला अधिकारियों को बच्ची की हालत संज्ञान करते हुए उचित व उच्चतम इलाज करवाने की माँग की एवं संस्था ने पीड़िता पति पत्नी को रोजाना सुबह शाम का खाना एवं बीमार मासूम बच्ची के दवाई तथा दूध (dexolac) की प्रति सप्ताह व्यवस्था करवाया।आज उस बच्ची की हालत बेहतर है।
संस्था के इस कार्य (मेहनत) से एक मासूम की जान बच गयी। यह वक़्त संस्थापक मोहम्मद सज्जाद के लिए बहुत संघर्ष पूर्ण रहा साथ ही संस्थापक महोदय ने पीड़िता के माता पिता से मिल कर उनको वापस उनके घर जाने हेतु टिकट के पैसे एवं जरूरत की वस्तुएं प्रदत्त की एवं मासूम के जीवन यापन के लिए सभी जरूरी सामान मुहैया कराया गया। साथ ही संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के सदस्यगण, पत्रकार बंधुगण एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी आला अफसर एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। मासूम बच्ची 25 मार्च डिस्चार्ज होने वाली है, मासूम के माँ बाप अभी खुशी से फुले न समा रहे है और साथ ही उन्होंने संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी का आभार व्यक्त किया है साथ जिन्होंने मेरे बच्ची एवं हर एक व्यक्ति जो इस मुहिम में थे उनका आभार व्यक्त किया हैं।
मानवीय सहयोग मे अपनी अहम भूमिका निभाने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुक्ल, डॉक्टर भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, अनीता सिंग एवं अन्य सदस्यों ने अपना सहभागिता निभाई।
*प्रेषक*
*मोहम्मद सज्जाद खान*
*संस्थापक*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.