पंंकज शर्मा, रायपुर : रायपुर नगर निगम में आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाली सामान्य सभा स्थगित कर दी गई है। राजधानी में बढ़ते कोरोना प्रकोप के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। रायपुर नगर निगम ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए सामान्य सभा को स्थगित कर दिया है। ज्ञात हो कि रायपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने शहर में 144 की धारा लागू कर दी है, इसके तहत शहर में भीड़-भाड़ पर प्रशासन की विशेष निगरानी होगी। वहीँ, सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम, त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह या किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.