जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली - कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मदकूदीप पहुंचे और वहां राष्ट्रीय जल ग्रहण मिशन एवं महात्मा गांधी नरेगा के तहत नेजुआ नाला में चेक निर्माण और नाला साफ सफाई कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर एल्मा ने कहा कि नदी के कटाव को रोकने के साथ साथ जल संरक्षण संवर्धन के लिए चेक निर्माण कार्य महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक डी.के. व्यौहार को चेक निर्माण कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली जिला से सुखबली खरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.