साल्हेवारा_ शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा के सहायक शिक्षक श्री तुलेश्वर कुमार सेन के 2006 से अब तक के कार्यों,शिक्षा,साहित्य , नशामुक्ति अभियान को देखते हुए ।
कल दिनांक 24/03/2006 को शाम साढ़े छै बजे फेस बुक लाइव कार्यक्रम में लगभग 47 मिनिट की प्रस्तुति हुई।
जिसमे शिक्षा विभाग में आने के बाद उनके द्वारा किए हुए कार्यों शासकीय प्राथमिक शाला भवन विहिन नवीन प्राथमिक शाला बसंतपुर बकरकट्टा विकास खंड छुई खदान में किस तरह कार्य प्रारंभ किया ।क्या परेशानी आई उनका किस तरह समाधान निकाला।
बच्चों को शारीरिक स्वच्छता,शिक्षा,योगाभ्यास, संस्कार,जीवन जीने की कला,पालकों से जन संपर्क उनका दिल जीतना,नशामुक्ति,जन्म दिवस,साप्ताहिक दीपयज्ञ,गांव में स्वच्छता अभियान जब तक रहे कार्य किया ।
आज वहां के कुछ बच्चे कालेज की पढ़ाई कर रहे हैं।
किसी गांव में जाना स्कूल खोलना,पहली बार शिक्षा से जोड़ना कितना कठिन काम होता है।खासकर आदिवासी संस्कृति के बीच में बहुत अच्छा अनुभव रहा।इस कार्य में गांव के लोगो का सहयोग मिला ।
साथ मेरे सहकर्मी श्री कौशलेश कंवर जी का सहयोग बहुत मिला।
2009 से शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में पदस्थ हैं तब से वहां भी शिक्षा व शिक्षक के कार्य को बहुउपयोगी बनाने का प्रयास किया।
शिक्षा,अनुशासन,सांस्कृतिक कार्यक्रम,जन संपर्क अभियान बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।अपने तरफ से तन मन धन से सहयोग करता है।
साप्ताहिक बाल सभा,मौखिक अभिव्यक्ति,लेखन,पेंटिंग,योगाभ्यास,जीवन जीने की कला आदि प्रमुख हैं।
आकाशवाणी रायपुर के कायक्रम में भी पत्राचार,फरमाईसी कार्यक्रम में शामिल करवाना।दो बार जाकर युववानी मे प्रस्तुति देना।
शिक्षा को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सतत बालक, पालक संपर्क रखा जारी रखा।प्राथमिक का शिक्षक होकर भी मिडिल और हायर सेकेण्डरी तक के बच्चो व पालकों से मिलता रहता है।उनके सभी सुख दुख में खड़े नजर आता है।पैलीमेटा के अलावा आसपास के गांव में भी बालक ,पालक संपर्क बना कर रखा है।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रानिक मीडिया से भी उनका सतत संपर्क रहता है।स्कुल की समस्या,गांव की समस्या जो भी परेशानी हो अपने तरफ से प्रयास करता है।
सभी का सहयोग उनको मिलता है।
अभी साहित्यिक मंचो से जुड़कर अपनी कविता,आलेख,लघु कथा लिखना सीख रहे हैं।उनकी कविता किरण दूत पत्रिका रायगढ़,दावा राजनांदगांव में छप रहे हैं।
अभी आनलाइन कवि सम्मेलन में भाग लेते हैं।दिए विषय पर कविता,गीत आलेख लिखने की कोशिश करते हैं।
इनके इन्ही कार्यों के लिए दिनांक 24/03/2021को फेस बुक लाइव कार्यक्रम में 6.30 से अपनी कविता व विचार रखे।
जिनके लिए आनलाइन सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिक्षा एवम् साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने के कारण मानव कल्याण एवम् सामाजिक विकास संगठन,छत्तीसगढ़ ने सम्मान किया ।
इससे पूर्व भी बहुत सारे पुरुस्कार उनको मिल चुका है।
सभी शुभ चिंतकों ने बधाई दिया है।
शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन जी को सम्मान मिला ।
1, 2013 में ब्लाक स्तरीय स्काउट गाइड मंच संचालक सम्मान
2.2016 में विकास खंड छुई खदान में_ शिक्षा श्री सम्मान
3.2016 सर्व सेन समाज पाटन दुर्ग जिला द्वारा_ सामाजिक समरसता एवम् नशामुक्ति सम्मान
3.2017 में प्रतिभाशाली दिव्यांग सम्मान _जन समर्पण महिला फाउंडेशन दुर्ग,
डोंगरगढ़ में शिक्षक सम्मान
4.समाज गौरव सम्मान_ तीन बार
5.प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सेन सभा छत्तीसगढ़ युवा विंग दो बार
अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला संयोजक एवं नशामुक्ति प्रचारक राजनांदगांव
6.2019 युग निर्माण योजना के लिए _ज्ञान यज्ञ की मशाल
7.2019 में छत्तीसगढ़ राज्य गौरव अवार्ड _अकलतरा में माननीय मंत्री जी श्री ताम्रध्वज साहू के हाथों
समाज गौरव सम्मान रायपुर द्वारा
8.2018 में अग्रदूत सम्मान _अखिल विश्व गायत्री परिवार राजिम जिला गरियाबंद द्वारा
9.2019 में सृजन सेनानी सम्मान_रचनात्मक आंदोलन के लिए साधना,शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, पर्यावरण,नारी जागरण एवं नशामुक्ति अभियान के लिए,
10.इसके अतिरिक्त अंग्रेजी कार्यशाला खैरागढ़ में,नवोदय क्रांति परिवार छत्तीसगढ़, भोरम देव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन,प्राणवान कार्यकर्ता विवेवकानंद जयंती 2020,कर्म योद्धा सम्मान,नारी चिंतक सम्मान ,छत्तीसगढ़ के गांधी पंडित सुंदर लाल शर्मा काव्यांजलि सम्मान,नशामुक्ति सम्मान मुंबई, ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आनलाइन सम्मान आदि आदि।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.