Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 23, 2021

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की नारायणपुर के कड़ेनार में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा, जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया



गृहमंत्री ने कहा: नक्सल क्षेत्रों के विकास से बौखला रहे हैं नक्सली


रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को विस्फोट कर उड़ाने की घटना की कड़ी निंदा की है। गृहमंत्री ने इस हमले में शहीद हुए वाहन चालक और डीआरजी के चार जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बस्तर और नक्सल इलाकों में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे लगातार विकास कार्यों से नक्सली बौखला गए हैं। नक्सली बस्तर के भोले-भाले लोगों को विकास से दूर करने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वारदात नक्सलियों के दोहरे चरित्र को भी उजागर करती है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही मीडिया के माध्यम से नक्सलियों द्वारा सरकार से वार्ता की कथित बातें भी सामने आई थी लेकिन अब यह हमला उनके असली चरित्र को उजागर कर रहा है। नक्सली अहिंसा चाहते हैं तो फिर इस तरह की हिंसा क्यों कर रहे हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले की पूरी जानकारी लेकर घायल जवानों का बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad