Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 21, 2021

रायपुर : आम आदमी पार्टी की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न, छत्तीसगढ़ में संगठन निर्माण को गति देने पोस्टर अभियान चलाया जाएगा : कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : आम आदमी पार्टी  प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने छत्तीसगढ़ में चल रहे संगठन के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी इस वर्ष संगठन निर्माण के रूप में कार्य कर रही है वह सराहनीय है। निश्चित ही वह समय दूर नही जब छत्तीसगढ़ में हमारा संगठन  प्रत्येक गांव तक पहुच जायेगा। "संगठन विस्तार वर्ष 2021" के तहत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बैठक चल रही है, आज रायपुर में बैठक आहूत की गई जिसमे भारी सख्या में सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन निर्माण की दिशा में आज की बैठक बेहद ही महत्वपूर्ण रही जिसमे संगठन विस्तार के साथ साथ पोस्टर अभियान पर चर्चा की गई। प्रदेश सहसंगठन मंत्री दुर्गा झा ने विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी प्रत्येक विधानसभावार पोस्टर लगाएगी जिसमे हर विधानसभा के लिए अलग मोबाइल नम्बर होंगे। जिससे सम्पर्क कर पार्टी की विचारधारा से सहमत व्यक्ति पार्टी की सदस्यता लेकर पार्टी से जुड़ सकता है। आज की बैठक में कमल नायक को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव एकान्त अग्रवाल ने रखा जिसे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने समर्थन देते हुए जिला अध्यक्ष चुना। कमल नायक ने सभी का धन्यवाद देते हुए मिली नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने व संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने के साथ, पार्टी संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के सपने को साकार करने में हर सम्भव साथ देने का संकल्प लिया।



प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय के समक्ष प्रतिस्ठित नागरिको एवम् जनप्रतिनिधियों ने AAP पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे शिक्षक भवानी शंकर मोहंती जी, उपसरपंच संजय कुर्रे, पवन इत्यादि अपने समर्थक सहित पार्टी की सदस्यता ली। आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय, कलावती मार्को, मुन्ना बिसेन, डागेश्वर भारती, लक्ष्मण सेन, अजिंम खान, मुकेश देवांगन, अनु अरुण सिंग, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्मण चंद्राकर, अनुशा जोसेफ, संतोष दुबे, पूरन, नीरज चंद्राकर, हरविंदर, चित्रकान्त अग्रवाल, भरत देवांगन, बलवंत सिंग एवम भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad