Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 27, 2021

बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखकर होली पर्व मनाने की अपील, होली के मद्देनजर शांति समिति का बैठक सम्पन्न

 


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़


बेमेतरा 24 मार्च 2021ः-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल की अध्यक्षता मे होली पर्व के मद्देनजर आज बुधवार शाम जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टोरेट परिसर के दृष्टि सभाकक्ष मे आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए शासन के गाईडलाइन का पालन करना होगा। उन्हाने कहा कि समाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बेमेतरा जिले की गौरवशाली परंपरा रही है, हमे इसे आगे भी कायम रखना है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन नही करने के निर्देश जारी किये गये हैं। बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला मंगत साहू, उपाध्यक्ष पंचू साहू, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ए.एस.पी. विमल कुमार बैस एस.डी.एम. बेमेतरा श्री दुर्गेश वर्मा एवं शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। इसे ध्यान मे रखकर सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन समारोह आदि का कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र मे संक्रमितों की संख्या मे लगातार वृद्धि हो रही है। नागपुर शहर से छत्तीसगढ़ वासियांे का आवागमन पहले से होता रहा है। होली मे कोरोना से बचने के लिए हम सब का दायित्व बनता है कि इसके संक्रमण के फैलाव को रोकें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस के शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक एहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। दो गज की दूरी मास्क है जरुरी के नियम का पालन हमें करना होगा।   


         बैठक मे होली त्यौहार में शहर की सामाजिक सद्भावना को हर हाल मे बनाये रखने का आग्रह भी उपस्थित लोगों से की गई। त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध मे जानकारी दी। वाद्ययंत्र साउण्ड सिस्टम (डीजे) का उपयोग नही किया जायेगा। बोर्ड परीक्षा को ध्यान मे रख कर अपर कलेक्टर द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करेने की अपील की गई। होली पर्व के दौरान सोशल मीडिया मे कोई आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट न करें । अन्यथ उनके विरुध आई. टी. एवं आई पी सी की धारा के तहत कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप मे भड़काउ एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करना गंभीर मामला बनता है एवं दण्डनीय अपराध भी है। अन्यथा जिला प्रशासन की ओर से कार्यवाही की जायेगी। एसडीओपी राजीव शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, नगर निरीक्षक बेमेतरा राजेश मिश्रा के अलावा शांति समिति के सदस्य सैय्यद नवाब अली, सैय्यद अंजुम अली, सैय्यद नजीर अली, शाहिन बानो, संजय सुराना, प्रकाश शीतलानी, मनोज मंगवानी, मोहम्मद अफजल मेमन, शाहिद बेग, राजा पाण्डेय, महेश शर्मा, राजेश पाण्डेय, बिसंभर यादव, पार्षद नीलू ठाकुर, मदन सिंह वर्मा पूर्व पार्षद उपस्थित थे। 

        संयम बरतने की अपील- होली पर्व के दौरान सोशल मीडिया मोबाईल फोन मे किसी भी प्रकार से धार्मिक, राजनितिक, सामाजिक द्वेष को बढ़ाने वाले संदेशों को फारवर्ड न करें और साथ ही अपने आस पास के लोगों को ऐसा करने से रोकें जिला प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए अग्रसर है और साथ ही आप सभी से सहयोग अपेक्षित है ।



सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad