देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 25 मार्च 2021-छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अन्तर्गत श्रमिकों को 1 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन 193 रुपये मजदूरी मिलेगी। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के जिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र मे प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 193 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी होगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 190 रुपये मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.