देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 25 मार्च 2021-प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे से बीते दिनों उनके राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास मे बेमेतरा जिले के स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किये गये हर्बल गुलाल भेंट किया गया। बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम झालम की आदिवासी स्व-सहायता महिला समूह द्वारा तैयार किया गया हर्बल गुलाल उन्हे भेंट किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अन्तर्गत होली पर्व को ध्यान मे रखते हुए हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री चौबे ने महिला समूह द्वारा तैयार किये गये हर्बल गुलाल की सराहना करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.