बिरसा तहसील में संचालित हो रहे है अवैध ईंट भट्ठे, कार्यवाही की मांग
श्रमजीवी पत्रकार परिषद के बिरसा अध्यक्ष एवं महासचिव ने बिरसा तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन,कार्यवाही की किया मांग।
सालेटेकरी।विगत कई वर्षों से बिरसा क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार अपना पैर पसार चुका है जिस पर संबंधित विभाग आंख कान बंद किये बैठा हुआ है जिससे ईंट व्यापारियों के हौसले बुलंद पर है।ज़्यादा मुनाफा के चक्कर मे ईंट भट्ठों से जुड़े व्यापारी अपनी जेबें तो भर ही रहे है और आने वाले समय मे उपजाऊ भूमि को पूरी तरह बंजर बना रहे है जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा,क्योंकि जिस भूमि पर अवैध ईंट भट्ठे संचालित होते हैं और आसपास से जहां से मिट्टी निकाली जाती है वह जगह कुछ दिनों में बंजर भूमि हो जाती है जिस पर कुछ भी उपज नही हो पाती है।इसका अंदाजा न तो इन इन अवैध ईंट कारोबारियों को है और न ही संबंधित अधिकारियों को,शायद इसी कारण से क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट भट्ठे संचालित हो रहे है जिससे क्षेत्र वासियों में आक्रोश व्याप्त है।गाँव गांव में संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्ठे से निकलने वाला जहरीला धुंआ लोगो को बीमार बना रहा है पर इन सब बातों से बेफिक्र होकर अवैध ईंट कारोबारी अपना कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे है जिनको शायद शासन प्रशासन का भी डर नही है।कहीं न कहीं ऊपर बैठे अधिकारी भी इन अवैध कारोबार के जिम्मेदार हैं क्योंकि बार बार जनता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा जानकारी दी जाती है परंतु नतीजा शून्य निकलता है।राजस्व के साथ साथ वनों का भी दोहन ईंट भट्ठों में किया जाता है लेकिन वनविभाग भी चुप्पी साधे हुए रहता है।इसी की शिकायत आज ज्ञापन के रूप में तहसीलदार बिरसा को शिवशंकर पाण्डेय एवं मामराज शरणागत ने सौंप कर अवैध ईंट भट्ठों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.