जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली - आज पूरा देश मंहगाई के मार से परेशान है चाहे कोई भी वर्ग हो सभी इसकी चपेट में हैं । पिछले साल से कोरोना की वजह से पूरा देश लॉक डाउन में था सभी व्यवसाय, पूरा बाजार व्यवस्था ठप्प ,रोजगार बंद था लोगों को आजीविका के लिए तरसना पड़ रहा था ऐसे में जब बाजार खुला धीरे धीरे लोग व्यवस्थित होना चालू हुए हैं वैसे ही केंद्र सरकार पेट्रोल ,डीजल,गैस तथा अन्य सभी चीजों की मंहगाई बढ़ाती जा रही है। पूरे देश में केंद्र सरकार की मंहगाई के खिलाफ करीब महीने भर से धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है ।पूर्व सरपंच अध्यक्ष रेखचन्द कोशले एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैश ने केंद्र सरकार की मंहगाई नीति को जनता के ऊपर अत्याचार बताया साथ ही कांग्रेस शासनकाल का मंहगाई दर को भी बताया कि कैसे कांग्रेस सरकार जनता को ध्यान में रख कर मंहगाई दर को बढ़ाती थी । सागर सिंह बैश ने 2013 में पेट्रोल डीजल पर कितना टेक्स लगता था और आज भाजपा सरकार कितना ले रही है इस बात को भी बताया कि 2013में पेट्रोल में 9 प्रतिशत और डीजल पर 3 प्रतिशत था जो आज बढ़ कर पेट्रोल में 33 प्रतिशत तथा डीजल पर 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो कि आम जनता के लिए कष्ट दायक हो गयी है। उपस्थित धरना प्रदर्शन में मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ सदस्य, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली जिला से सुखबली खरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.