Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 20, 2021

मनुष्य अपने जीवन में निस्वार्थ भाव रखकर जो गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करता है, वही जीवन में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। संस्था, अवाम ए हिन्द लम्बे समय से गरीबों असहाय निर्धनों को भोजन मुहैया करा रही है : मोहम्मद सज्जाद खान



रायपुर, 20 मार्च 2021

अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 20 मार्च 2021 को रायपुर राजधानी के रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जिंदगी जीने वाले जरूरतमंद असहाय, बेबस बेसाहारा, आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को एवं राजधानी के शासकीय अस्पतालों में दूरदराज से बीमार व्यक्तियों के इलाज कराने आने वाले उनके परिजनों को सुपोषण अभियान के तहत भरपेट पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया। साथ ही उक्त स्थानों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया। 



विदित रहे अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में विगत वर्षों से मानवीय मूल्यों के आधार पर बिना किसी स्वार्थ के लिए सदस्यों के द्वारा कोराना महामारी लॉकडाउन के समय से अभीतक निरंतर गरीबों के लिए निःशुल्क भोजन के साथ साथ विभिन्न प्रकार की उनकी मूलभूत जरूरतों की पूर्ति की जा रही हैं। संस्था द्वारा 79 दिनों से हर दिन रायपुर डी.के.एस अस्पताल, जिला अस्पताल, मेकाहारा अन्य जगहों पर ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत पौष्टिक भोजन वितरण कर रही है। 



संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में पं. अनिल शुक्ल, मुजीबुर्रहमान, सुनील बाजारी, अनिल कुमार सिंग, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, गुलशन खातून एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। 







प्रेषक :-

मो. सज्जाद खान,

संस्थापक

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad