गुण्डरदेही । तहसील साहू संघ गुण्डरदेही द्वारा आगामी 11 अप्रैल को होने वाले ग्राम बरबसपुर मे आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है । यह निर्णय तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू व समस्त पदाधिकारीयो ने कोरोना संक्रमण के चलते व शासन के आदेश का पालन करते हुए लिया गया है । श्री साहू ने सभी ग्रामीण व परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण सभी सामाजिक लोगो से अपील की है कि वे अपने अपने घरो मे संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा के तैलचित्र पर दीपक जलाकर सादगीपूर्ण माहौल मे पुजा अर्चना कर सकते है। क्योंकि शासन ने कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए तहसील साहू संघ गुण्डरदेही ने सभी ग्रामीण के पदाधिकारीगण परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण को आगामी आदेश तक कोई भी जगह कर्मा जंयती नही मनाने को कहा है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.