बेमेतरा 09 मार्च 2021-जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर में नल, हर नल में जल का प्रचार करने रथ का आज मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात प्रचार प्रसार हेतु एक रथ विकासखण्ड साजा से भी रवाना किया गया। यह रथ जिले के दूर दराज गांवों मे भ्रमण करेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, कार्यपालन अभियंता पीएचई जी एन रामटेके, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विप्लव घृतलहरे, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री तायल ने बताया कि जल जीवन मिशन रथ हर घर में नल, हर नल में जल रथ का आज शुभांरभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाना, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर जल उपलब्ध कराना है, नए पेयजल स्त्रोतो का विकास एवं मौजुदा स्त्रोंतो का सुधार, उचित तकनीक द्वारा पानी को पीने योग्य बनाना तथा अपशिष्ट जल का प्रबंधन करना, योजना के बेहतर संचालन के लिए सभी हितधारकों की क्षमतावृद्धि, नल जल योजना के संचालन के लिए पेयजल समिति का गठन किया गया है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.