संगठन को मजबूत बनाने जुनून होना चाहिए - सूरज ब्रम्हे
( उतराखंड हरिद्वार में मिशन न्यू इंडिया की बैठक में उपस्तिथ हुवे सैकड़ों कार्यकर्ता). उतराखंड हरिद्वार में मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे की मुख्य आतिथ्य में तथा उतराखंड युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सैनी की अध्यक्षता में एवं उतराखंड के प्रदेश महामंत्री राजेश लखेड़ा, महिला शाखा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती कविता महेश साहू ,महाकौशल प्रान्त के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनकर, उपाध्यक्ष चुन्नू लाल गुप्ता, प्रान्तीय सचिव गोविन्द दास माँगरे , जबलपुर जिला अध्यक्ष जयनारायण गुलानी अधिकारी-कर्मचारी मंच के बालाघाट जिले के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद उइके के विशेष आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन और घर-घर तक पहुंच कर देश की जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुवे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुनून की जरूरत पड़ती है। जिस तरह दशरथ मांझी ने मात्र एक हथौड़ा और छेनी से पूरा पहाड़ काटकर वहां से सड़क का निर्माण किया है। उसी प्रकार हम सबको एक जुनून के साथ काम करते हुवे संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। बैठक को उतराखंड युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सैनी, एवं उतराखंड के प्रदेश महामंत्री राजेश लखेड़ा ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज ब्रम्हे के द्वारा उतराखंड के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुवे उन्हें फूलों का हार पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारी उपस्तिथ थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.