अरविन्द तिवारी के साथ शीला रात्रे की रिपोर्ट
रायपुर -- आज महिलायें हर क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मां , बहन , पत्नी के साथ साथ कई रूपों में वे परिवार को अपना अमूल्य सहयोग दे रही हैं। नारी के बिना सृष्टि की परिकल्पना भी नही की जा सकती। इसलिये केवल महिला दिवस के दिन ही नही बल्कि प्रत्येक दिन महिलाओं के सम्मान व रक्षा किया जाना चाहिये।
उक्त बातें राजधानी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेणुका देवांगन ने मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। पासपोर्ट कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ महिला दिवस मनाया गया। पूरे कार्यालय को रंग बिरंगी गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्टाफ के महिला कर्मचारियों एवं बाहर से पहुंचे सभी एप्लिकेंट महिलाओं का हार्दिक स्वागत करते हुये आकर्षक उपहार भी दिये गये। कार्यालय प्रबंधक पूर्णाचंद साहू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पासपोर्ट सेवा केंद्र के सभी महिलाओं को सेवा कार्यों में विशेष छूट दी गई। साथ ही साथ ऑफिस के उच्च पदाधिकारियों के द्वारा सबके लिये भोजन का विशेष प्रबंध भी कराया गया। कुल मिलाकर यह दिन महिलाओं के लिये ही समर्पित रहा , जिसकी सभी ने सराहना की। इस कार्यक्रम में रेणुका देवांगन , आयुषी , बिजया लक्ष्मी साहू , प्रियंका यदु , नेहा सोनवानी , और शीला रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.