Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 9, 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बुनकरों का हुआ सम्मान

 *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला बुनकरों का हुआ सम्मान*


 *महिलाओं ने केक काटकर मनाया अपने मार्गदर्शक का जन्मदिन*

दल्ली राजहरा। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "उत्कृष्ट महिला बुनकर सम्मान समारोह" का आयोजन राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति द्वारा किया गया। इसी कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता का जन्मदिन, केक काटकर मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाले इन क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए, हर संभव सहयोग का वादा किया।


नगर के नियोगी पुस्तकालय भवन में आयोजित इस समारोह में नगरपालिका एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, बघमारा से आए प्रशिक्षक सालिक राम, राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति मर्यादित दल्ली राजहरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया निर्मलकर, उपाध्यक्ष श्रीमती रीनेश्वरी साहू मंचस्थ थे। कार्यक्रम संचालन समिति के प्रबंधक कु. कीर्ति साहू व जितेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति की महिलाएं तथा मशरूम उत्पादन कार्य से जुड़ी ज्ञानगंगा स्व सहायता समूह एवं प्रदीप स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल थी



 *बुनकर भवन पूर्णता की ओर,

नगर पालिका हरसंभव मदद के लिए तैयार - शीबू नायर*


नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर ने अपने उद्बोधन में समिति की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य कर रही हैं। अपनी गृहस्थी संभालने के साथ-साथ परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों के स्वावलंबन व रोजगार देने वाली प्रत्येक गतिविधियों में नगर पालिका दल्ली राजहरा पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ने पर नगर के खाली पड़े सामुदायिक भवन को भी उपयोग के लिए दिया जा सकता है। नगर पालिका द्वारा महिला बुनकर सहकारी समिति के कर्मशाला के लिए बन रहा भवन भी पूर्णता की ओर बढ़ चुका है, शीघ्र ही उसका भी लोकार्पण किया जाएगा।



 *सहकारिता से स्वावलम्बन की मिशाल राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति - झुनमुन गुप्ता* 

राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता ने कहा कि राजहरा महिला बुनकर सहकारी समिति के माध्यम से अब नगर तथा आसपास गांव के 100 से अधिक परिवारों को घर बैठे रोजगार प्राप्त होने लगा है। मात्र 3 वर्ष पूर्व 21 महिलाओं ने मिलकर इस समिति का गठन किया था। वर्तमान में समिति का स्वयं का ताना ड्रम यूनिट स्थापित है। नगर पालिका दल्ली राजहरा के माध्यम से समिति के लिए कर्मशाला भवन भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के बुनाई कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। छत्तीसगढ़ शासन व छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास में विपणन सहकारी संघ के माध्यम से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात महिलाएं अब डिजाइनर कपड़े भी बुन सकेंगे तथा अपने आय में वृद्धि कर सकेंगे इसके अलावा छग शासन व राज्य हथकरघा संघ के माध्यम से 12 महिलाओं को उन्नत उपकरण प्रदान किया जाएगा।

 *इन महिलाओं का हुआ सम्मान* 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली उत्कृष्ट महिला बुनकरों में श्रीमती गोदावरी केराम, संगीता श्रीवास, चन्द्रकला निर्मलकर, अमृत साहू, उर्मिला यादव,थे। कार्यक्रम में समिति की सदस्य विशाखा ठाकुर, भगवती देवांगन, भानु देवांगन नीलम ठाकुर, शांति श्रीवास, सरस्वती कोरी, डामेश्वरी देवांगन, अरुणा यादव, उतरा यादव, सुनमदेवी, संगीता वर्मा, गोदावरी विश्वकर्मा, सोनबती, भोलेश्वरी साहू, दीपिका देवांगन, हेमा देवांगन, संगीता निषाद, सरोज निषाद व पूर्णिमा देवांगन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad