Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 5, 2021

मानवीय संवेदनाओं को मद्देनजर रखते हुए, अवाम ए हिन्द संस्था ने गरीबों, असहाय निराश्रितों को भूख से बचाने के लिए सुपोषण अभियान एवं नशामुक्ति का संदेश देकर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने में सफलता प्राप्त की : मोहम्मद सज्जाद खान



 रायपुर, 05 मार्च 2021

निर्धनता जीवन की खराब गुणवत्ता, अशिक्षा, कुपोषण, मूलभूत आवयश्यकताओं की कमी, निम्न मानव संसाधन विकास आदि को प्रदर्शित करता है। भारत जैसे विकासशील देशों में निर्धनता एक प्रमुख समस्या है। ये एक ऐसा तथ्य है जिसमें समाज में एक वर्ग के लोग अपने जीवन की मूलभूत जरुरतों को भी पूरा नहीं कर पाते है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी समाज के गरीब बेबस, लाचार निम्न तबके के लोगों के लिए उनके मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विगत 26 वर्षों से शिक्षा स्वास्थ्य गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं रोजगार, रोटी भोजन, कपड़ें जैसी विभिन्न दैनिक आवश्यकताओं के लिए निरतंर कार्य कर रही हैं। 



संस्था द्वारा किये गए सर्वे के मुताबिक़ राजधानी रायपुर के सड़कों पर अर्धनग्न विक्षिप्तों महिला वा पुरूषों को अक्सर देखा गया है कि कचड़े के ढेंर से भोजन तलाशते देखा गया, यही पीड़ा और दर्द को एहसास करते हुए मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए, अवाम ए हिन्द के संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों के साथ बीते कई वर्षों से उनके लिए भोजन और स्वच्छता के लिए कार्य किये जा रहे है। बीते कई वर्षों से राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीब जरूरतमंदो को सुपोषण अभियान के अंतर्गत भोजन मुहैया कराई जा रही हैं। 



इसी कड़ी में आज दिनांक 05 मार्च 2021 को भी संस्था द्वारा 64वें दिन रेलवे स्टेशन मे जरूरतमंद, वंचितों, मुफलिसों बेबस निराश्रितों, वृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्गों को गर्म भोजन मुहैया कराई गई। साथ ही उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए शराब सुलोशन तथा मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए निरतंर दो माह से संस्था द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।



आज संपन्न कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, सुनील बाजारी, नंदा रामटेके, रफ़ीक़ अली, योगेश्वर सिन्हा, मुकीम खान, अनमोल जैन एवं अन्य ने बहुमूल्य योगदान दिया। 



प्रेषक :

मो. सज्जाद खान,

संस्थापक

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad