छत्तीसगढ़...
जिला - बालोद,चिखलाकसा
.दिनांक-21/04/2021
दल्लीराजहरा-.चिखलाकसा सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना और कहा कि अब आगामी 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगेगी
जिससे अब कोरोना के मामले समाप्त हो जाएंगे।
देश में चल रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओं को 1 मई से वैक्सीनेशन की पात्रता दिए जाने पर धु्रवे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के युवाओं में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति निश्चिंतता आएगी साथ ही देश की विशाल जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा क्रमबद्ध तरीके से 60 वर्ष फिर 45 वर्ष से अधिक और अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को टीका लगाने का निर्णय लिया जाना देश के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। .
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेकाबू होती जा रही है। प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम में लगातार असफल हो रही है। उन्होंने ने कहा कि . प्रदेश में सामंजस्य के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है जिसका खामियाजा कोरोना संक्रमण से पीड़ितों के साथ ही जनता को भुगतना पड़ रहा है। एंटीजन कीट की कमी एवं लक्ष्य के अनुरूप जांच नहीं होने से लोगों में अनिश्चितता का वातावरण बनता जा रहा है। व्यवस्थित कार्य योजना के अभाव में पहला डोज लगा चुके लोगों को दूसरा डोज लगाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है अतः स्वास्थ्य केंद्रों में सप्लाई सुनिश्चित कर वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की आवश्यकता है । प्रदेश के अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में निवासरत बहुत सारे लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है जिसके कारण उन्हें अपना इलाज कराने में परेशानी हो रही है अतः ऐसे कोरोना संक्रमित एवं अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों का इलाज आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के आधार पर भी प्राथमिकता से किया जाए। बालोद जिला प्रशासन से मांग की है कि दल्ली राजहरा सहित बालोद जिले के सभी तहसील मुख्यालय में शीघ्र ही आंक्सीजनयुक्त आइसोलेशन सेंटर प्रारंभ करें , सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस समय दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर शासकीय चिकित्सालय नहीं होने की कमी महसूस की जा रही है जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधि आपस में सामंजस्य बनाकर प्रदेश सरकार से दल्ली राजहरा नगर पालिका या चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में शासकीय 100 बिस्तर हॉस्पिटल के निर्माण हेतु सकारात्मक प्रयास करें जिसमें सभी का सहयोग लिया जा सकता है।
श्री विक्रम धूर्वे नें नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि कोरोना से डरे नही सुरक्षा ही बचाव है । घर पर ही खुशी का माहौल बनाते हुए नियमित व्यायाम योग करें , चिकित्सकों के परामर्श अनुसार काढ़ा एवं अन्य आयुर्वेदिक पेय का उपयोग करें कोरोना वायरस से बचाव के नियमों का पालन कर टीका अवश्य लगवायें । कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर अनदेखी न करते हुए तत्काल कोरोना टेस्ट करायें पूछे जाने पर अपना सही नाम पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज करावें ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण से बचाव का इलाज प्रारंभ किया जा सके एवं संपर्क में आने वाले लोगों को भी इस से बचाया जा सके /
सी .एन .आई .न्यूज़ की लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.