बिलासपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा लाकडाउन लगाया गया है,
जिसमें आवश्यक कार्य के लिए छूट दिया गया है, जिसमे केन्द्र सरकार की योजना से बन रहे सड़क निर्माण हो या फिर सड़क मरम्मत कार्य, वहीँ पेण्ड्रा से रतनपुर मार्ग पर बिलासपुर की एक निजी कंपनी अनिल विल्डकॉन द्वारा सड़क पर पिच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है।
जिसमें गुडवक्ता विहीन मिट्टी युक्त गिट्टी डाला जा रहा है ,जहाँ न तो जिम्मेदार अधिकारी रहते न ही शासन के कर्मचारी,जिसे ठेकेदार का सुपरवाइजर के मनमानी के कारण पिच रिपेयरिंग कार्य मे मिट्टी डाल कर उसके ऊपर डामरीकरण किया जा रहा है।
जब मौके पर इस मामले को लेकर सुपरवाइजर नानही विश्वकर्मा से बात की गई तो उसका कहना था की आप लोगो को जितना खबर छापना है छाप लो ,ठेकेदार का अधिकारियों से अच्छा पकड़ है कुछ नहीं हो सकता,सुपरवाइजर की इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी ही ऐसे करेंगे तो शासन की योजना तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा ही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.