रायपुर, दिनाँक 15 अप्रेल 2021
निरन्तर रूप से चल रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के अंर्तगत, आज 105 वें दिन संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने फुटपाथों पर रहने वाले बेघर व्यक्तियों, स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर पर रेलयात्रियों और जरूरतमन्द व्यक्तियों को तथा शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा स्वयं रमजान के रोज़ा रख कर सदस्यों के साथ दूसरे जरूरतमंदों की भूख मिटाने का काम कर रहे हैं। और शहर में जबतक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा, संस्था द्वारा निम्न तबके के जरूरतमंद परिवार, निराश्रित एवं मरीज के परिजनों को दोनों वक़्त का निरन्तर निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में आज सम्पन्न हुए इस कार्य में जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, छल्लू राम निषाद एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने अपना कीमती समय प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.