सुकमा - संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
आज सुकमा जिले के तोंगपाल में उस वक्त शोक की लहर छा गई जब वहाँ के रहवासियों को
देवराज जैन पिता केवल चंद जैन की मृत्यु की खबर मिली, देवराज जैन की मृत्यु से सिर्फ तोंगपाल में ही नहीं गीदम में भी शोक की लहर छा गई विदित हो कि देवराज जैन गीदम नगर के दामाद थे व बहुत ही मिलनसार व लोकप्रिय व्यक्ति थे,लगभग 32 वर्षीय देवराज की तबियत तीन दिनों पूर्व खराब होने पर पीएचसी तोंगपाल से उन्हें जिला चिकित्सालय सुकमा रेफर कर दिया गया था जहाँ से उन्हें मेकाज जगदलपुर भेज दिया गया था मेकाज में स्वास्थ्य में सुधार न आने पर वाल्टेयर ले जाने की तैयारी थी परंतु वहां जाने से पूर्व ही गुरुवार को इनकी मृत्यु हो गई,मिली जानकारी के अनुसार पूरे तोंगपाल को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की कलेक्टर द्वारा योजना बनाई जा रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.