Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 13, 2021

.कोरोनाकाल की स्थिति में भी लोगों को नहीं मिल रहा उनके हिस्से का राशन, 14 अप्रैल से लगने वाला है लॉकडाउन*

 


कोटा, बेलगहना...... बेलगहना तहसील के ग्राम सोनसाय नवागांव में राशन डीलर की मनमानी। हुई बड़ी गड़बड़ी उजागर। कोरोनाकाल  की स्थिति में भी अपने हिस्से के राशन नहीं मिल पा रहा लोगों को ।राशन की आपूर्ति के बाद भी लोगों के लिए राशन का न होना बड़ी गड़बड़ी को जाहिर करता है। 28 राशनकार्डधारी अपने हिस्से के राशन से हैं वंचित । मौके पर राशन दुकान में राशन का एक दाना तक नहीं। लोगों का कहना कि राशन के लिए उन्हें कई दिनों तक कल आना कहकर वापस भेज दिया जाता है।हितग्राहियों ने कहा अपनी शिकायत सरपंच सचिव से करने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई साथ ही एस डी एम कार्यालय में भी शिकायत की गई जिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई अतःमीडिया के माध्यम से अपनी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं। राशन डीलर द्वारा डराए धमकाए जाने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की।वहीं डीलर से पूछे जाने पर दिया गया गोल मोल जवाब। 


                 कहा गया कि मैं बचे कार्डधारियों के राशन की आपूर्ति करूँगा। परंतु राशन दुकान में एक भी राशन उपलब्ध नहीं वहीं उपस्थित हितग्राहियों का कहना है कि यह स्थिति एक बार कि नहीं हमेशा यही स्थिति निर्मित होती है और ग्रामीणों को कई बार राशन से वंचित भी होना पड़ता है।राशन दुकान जीवन ज्योति महिला स्व सहायता समूह के द्वारा चलाया जा रहा है जिन्होंने बतौर राशन वितरणकर्ता स्व सहायता समूह के सचिव के पुत्र शोभाराम पाले को रखा है।सरपंच सुपेत सिंह उद्देश्य का कहना है कि इस तरह लोगों का हक मारना बिल्कुल गलत है, अगर गरीबों का हक मारा जाता है तो ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। सुपेत सिंह उद्देश्य, मनोज कुमार उइके, शिवकुमार श्रीवास, शशिकुमार धुर्वे, श्याम सुंदर उइके, बीरबल उइके, सुंदर सिंह,त्रिलोक सिंह, जयकरन सिंह, सुरेशकुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ग्रामीणों के सामने राशन दुकान खोले जाने पर राशन वितरक शोभाराम गायब राशन के संबंध में जवाब देने में असमर्थ पाया गया।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad