Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 13, 2021

शिक्षण विभाग के भवन को दीपक भारद्वाज के नाम करने की मांग

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग का नया भवन अब शहीद दीपक भारद्वाज के नाम से जाना जायेगा।  छात्र परिषद ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि भवन का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के स्मृति में रखा जाये। जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय नवनिर्मित शिक्षण भवन का नामकरण पूर्व छात्र और शहीद दीपक भारद्वाज के स्मृति में रखा जाये। छात्रों की मांग पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाये. इसके बाद जवाब देकर यूजीसी को अवगत करायें। 


नक्सली हमले में शहीद हुये थे दीपक


गौरतलब है कि गत 03 अप्रैल को बीजापुर जिले के टेकुलगुड़म में तर्रेम के जंगलों में एंबूश लगाकर बैठे नक्सलियों से हुये मुठभेंड़ में दीपक भारद्वाज शहीद हो गये थे। दीपक भारद्वाज वर्ष  2012-13 में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र रहे हैं। दीपक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल फोर्स में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। बीजापुर नक्सली हमले में अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुये वे शहीद हुये थे। उस हमले में कुल 22 जवान शहीद हुये थे वहीं घायल 31 जवानों में से 13 का उपचार रायपुर और 18 का उपचार बीजापुर में चल रहा है। छात्रों का कहना था कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से विनम्रता पूर्व निवेदन करता है कि शहीद दीपक भारद्वाज के शहादत को सम्मान देने के लिये विश्वविद्यालय में स्थित शिक्षण विभाग के नवीन भवन का नामांकरण दीपक भारद्वाज के स्मृति में रखा जाये। जिससे विश्वविद्यालय आने वाली छात्र पीढ़ियों, अध्यापकों-कर्मचारियों के दिलों में दीपक सदैव जीवित रहें। विश्वविद्यालय के संपूर्ण छात्र जगत के लिये यह प्रेरणा स्त्रोत बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad