पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सलाम
सालेटेकरी।देश मे कोरोना महामारी को आये एक साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अपने कार्य के प्रति समर्पित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपना व अपने परिवार का जान जोखिम में डालकर जिस तरह से देश की सेवा की है उसको ध्यान में रखते हुए सरकार को इन कोरोना योद्धाओं को विशेष सम्मान व वेतन वृद्धि के बारे में सोचना चाहिए।बाकी विभागों के कर्मचारियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता लेकिन इस महामारी के बीच देश को इसी दो विभागों ने शायद अपना जान जोखिम में डालकर देश की सेवा की है।ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है कि इनके वेतन वृद्धि कर इनको उत्साहित किया जाय जिससे इनका मनोबल बढेगा ताकि देश सेवा करने में इनको ऊर्जा मिल सके।एक साल पहले जब देश मे लॉकडाउन लगने के कारण देश की जनता अपने घरों में सुरक्षित थी तब इन कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने कर्म को सर्वोपरि मानकर कोरोना संक्रमित मरीजो की सेवा कर रहे थे।कई डॉक्टर, नर्स,वार्ड बॉय,एम्बुलेंस ड्राइवर,पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी ने अपने घर आना जाना छोड़ दिया था।कईयों ने अपने कार को ही अपना घर बना लिया था तो क्या सरकार को इनके बारे नही सोचना चाहिए।आज फिर वही एक साल पहले वाला दिन आ गया है।पूरे देश मे कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है।ऐसे में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी अपने ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.