छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों , कार्यसमिति सदस्यो एवं जिला अध्यक्ष / महामंत्री की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई इस बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लाल सिंह आर्य जी एवं माननीय श्री विष्णु देव साय जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नवीन मार्कंडेय जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ने बताया कि इस बैठक में प्रमुख रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भोला सिह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला पाटले , छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री विधायक पुन्नूलाल मोहले , पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ,पूर्व मंत्री श्री दयाल दास बघेल ,प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी निर्मल सिन्हा एवं श्रीमती सरला कोसरिया , पूर्व विधायक विनोद खांडेकर ,सावलाराम डाहरे ,केराबाई मनहर, सहित बड़ी संख्या में पूर्व विधायक गण एवं अनुसूचत जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिलों के अध्यक्ष/ महामंत्री गण शामिल हुए।
सामाजिक समरसता के अग्रदूत भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म जयंती माह में संगठन ही सेवा है के मूल मंत्र को लेकर आयोजित इस वर्चुअल बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर किए गए जन आंदोलन , धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी एवं भविष्य की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया ।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साहेब ने अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बाबा गुरु घासीदास सम्मान नहीं दिए जाने एवं बठेना कांड के विरोध में किए गए धरना प्रदर्शन एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती घर में ही मनाने एवं उनकी जीवनी पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित करने की तारीफ की।अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कोरोना संक्रमण काल के बीच अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ प्रदेश के अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में जाकर कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए सेवा का कार्य करने एवं हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की।
बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे ने एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री वेद राम जांगड़े ने किया । प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में बालोद जिले से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टिनेश्वर बघेल ,असवन बारले , हितेश कुमार, महेंद्र पिपरे , राकेश जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मालती जोशी महामंत्री राजेंद्र कानेकर एवं युवराज मारकंडे शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोरोना वायरस के रोकथाम एवं कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल साबित हुई है जिससे प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित हो गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे एवं बालोद जिला अध्यक्ष श्रीमती मालती जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार की नाकामियों एवं असफलताओं को लेकर प्रदेश भाजपा के निर्देश एवं जिला भाजपा बालोद के मार्गदर्शन में 24 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश ,जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने घरों के बाहर हाथों में तख्ती, बैनर ,फ्लेक्स के साथ सायंकाल 3:00 से 5:00 तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सी एन आई न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.