*नहीं रहे सचिव नेवारे
*
साल्हेवारा:--छुईखदान जनपद के अंतर्गत सबके चहेते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले सचिव शिव निवारे ने भिलाई स्थित स्पर्श हॉस्पिटल में ली अपनी अंतिम सांसे। नेवारे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ चले गए घर में धर्मपत्नी के साथ दो लड़के को छोड़ वे परमपिता परमात्मा में लीन हुए
बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव था टेस्ट करवाने पर पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थे गत दिनों वेंटिलेटर बेड का इंतजार करते थक गए व खाली हुई दुर्ग में अंतिम वेंटिलेटर बेड में इलाज हेतु पहुंचे परंतु विलंब के कारण डॉक्टर भी अपने प्रयास से हारे
इस वैश्विक महामारी ने छुईखदान जनपद से व ग्राम साल्हेवारा से उनका एक अनमोल रत्न छीना है
सचिव नेवारेजी कार्यप्रणाली में कुशल बेहतर नेतृत्वकर्ता के रूप में पूरे छुईखदान जनपद में उनका हमेशा प्रथम स्थान रहा साल्हेवारा मॉडल पंचायत बनाने में नेवारे का पूरा पूरा सहयोग रहा है किसी भी प्रकार के कठिन परिस्थितियों में भी वह अपनी बेहतर सूझबूझ से निराकरण करने में वह जनता को संतुष्ट करने में हमेशा सफल रहे उनके नेतृत्व की छांव में पूरे वनांचल के सचिव अपने आप को संरक्षित व सुरक्षित महसूस करते थे ऐसे गुणवान व्यक्ति की भरपाई कर पाना असंभव प्रतीत होता है
भगवान नेवारे जी की आत्मा को उच्च स्थान देवें पूरा साल्हेवारा वनांचल परमपिता से यही प्रार्थना करता है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.