दल्लीराजहरा - भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लूनिया का घर की सीढ़ियों से पैर फिसलने से हुआ फैक्चर लगातार पूरे प्रदेश में कोरोना के चलते लोगो के लिए विभिन्न सुविधाओ के लिए अग्रसर रहते है /
लोगो को ऑक्सीजन वेंटीलेटर हॉस्पिटल में जगह की समस्या एवम सभी प्रकार की समस्याओं में लगातार मदद कर रहे थे लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन तक बात पहुंचने पर पूरी तत्परता से समाधान का प्रयास करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझने वाले युवा नेता के पैर में चोट से उनके शुभचिंतक और साथियों में काफी निराशा नजर आई लोगो ने उनके पुनः ठीक होकर सामाजिक दायित्व में लौटने की कामना की इसी बीच सौरभ लूनिया से बात चीत में उन्होंने कहा पैर में चोट की वजह से चलने में मनाही है /
पर जिस किसी को भी किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी वो आज भी पूरा प्रयास करेंगे /
सौरभ लूनिया ने लोगो से अपील की इस कोरोना से हमे जल्दी निपटने के सारे प्रयास करने है मास्क लगाए आवश्यकता न हो तो घर से बाहर बिल्कुल न निकले सरकार के नियमानुसार जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाए /
सी. एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.