छत्तीसगढ़
जिला राजनांदगांव
डोंगरगांव। श्री दिगम्बर गोलापुरब जैन समाज के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय जैन समाज के संरक्षक सिंघई उत्तमचंद जैन का शुक्रवार को निधन हो गया।
स्व जैन को अस्वस्थ्य होने के बाद गत 17अप्रैल को रायपुर के प्रयास हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। 76 वर्षीय श्री जैन ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी, 4 पुत्र और एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। सामाजिक एवं धार्मिक क्रियाकलापों में अग्रणी भूमिका निभाने श्री जैन का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है। उल्लेखनीय है कि उनके नेतृत्व में ही नव निर्मित जिनालय का एतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव जैनाचार्य 108 विद्यासागर महाराज एवं मुनिसंघ की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ था। उनके निधन पर समजिकजनों में गहरा दुख जताया है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.