गुण्डरदेही । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ने मंगलवार 6 अप्रैल को अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा फहराकर भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया । उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर व कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए। इस बार कार्यकर्ताओ को अपने निवास व बुथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाने को कहा गया है । श्री जैन ने पार्टी के स्थापना दिवस पर जारी संदेश मे कहा कि सभी 45 वर्ष व उनसे अधिक आयु के लोग अपने नजदीक के वैक्सीन सेंटर मे जाकर कोरोना का टीका जरूर लगाए ताकि हम सब इस भंयकर महामारी को हरा सके ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.