महेंद्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ में करोना के बढ़ते केश को देखते हुए शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉक डाउन
डोंगरगढ़ में प्रशासन ने 4 अप्रैल की शाम को थाना परिसर में जनप्रतिनिधि, व्यपारियो एवं मीडिया तथा समाज प्रमुखों की बैठक ली। और करोना के संक्रमण को रोकने आवश्यक कदम उठाने हेतु चर्चा की वही सभी लोगो की सहमति के बाद प्रशासन ने शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन लगाने का आदेश जारी किया है । और सुबह 6 से शाम 6 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी । जिसमे दूध डेयरी समेत आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को बंद में छूट दी गई है। इसके अलावा जिम,पार्क,वाटर पार्क पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है,प्रशासन ने दुकानदारों से बगैर मास्क पहने आए ग्राहकों को सामान नही देने की अपील की है,गौरतलब है की पिछले एक सप्ताह में डोंगरगढ़ करोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.