Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 23, 2021

सक्षम इन्नोवेटर टीचर आवर्ड में चयनित राष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग राज्यो के शिक्षकों का हुआ वर्चुअल परिचय

 छत्तीसगढ़


सक्षम इन्नोवेटर टीचर आवर्ड में चयनित  राष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग राज्यो के शिक्षकों का हुआ  वर्चुअल   परिचय



सक्षम टीचर इन्नोवेटर्स अवार्ड


सनराइज फाउंडेशन द्वारा आयोजित सक्षम टीचर इनोवेशन अवार्ड मैं सभी राज्यों से शिक्षकों का चयन किया गया सक्षम ग्रुप जो सनराइज फाउंडेशन के द्वारा चलाया जा रहा है उसमें राष्ट्र के ग्रामीण एवं शहरी परिवेश से ऐसे बच्चों को प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा है 


जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं लेकिन कुछ कारणवश उन्हें मंच नहीं मिल पा रहा इस मुहिम में बच्चों को आगे लाने के लिए सभी प्रदेश से सनराइज फाउंडेशन के द्वारा ऐसे शिक्षकों को चुना जा रहा है जो बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत हैं।


सनराइज फाउंडेशन की नेशनल कोऑर्डिनेटर शिक्षिका कामिनी साहू ने जानकारी दी कि दिनांक 17 अप्रैल एवं 21 अप्रैल 2021को सक्षम टीचर इनोवेटर अवार्ड में चयनित शिक्षकों का ऑनलाइन परिचय कार्यक्रम हुआ जिसका संचालन शिक्षिका कामिनी साहू के द्वारा किया गया। जिसमें सभी राज्यों के शिक्षकों ने अपने कार्यों एवं उससे बच्चों की शिक्षा व समाज में क्या परिवर्तन हुआ उसकी जानकारी प्रदान की।


इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र से गुजरात से उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ से सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव शेयर किया एवं संस्था कार्यक्रम में अतिथि के रूप प्रथम दिवस अतिथि के रूप में राज्य जिला साक्षरता मिशन छत्तीसगढ़ रायपुर से असिस्टेंट डायरेक्टर श्री दिनेश कुमार टांक और राजस्थान से आशा सुमन व द्वितीय दिवस में  उत्तराखंड से आभा सिंह भैसोड़ा  


,छत्तीसगढ़ रायपुर से डीएमसी के सी पटले बी ई ओ गोस्वामी एवं सनराइज फाउंडेशन के सचिव पवन द्विवेदी सम्मिलित रहे। हमारे सक्षम इन्नोवेटर टीचर्स गुजरात से शैलेश प्रजापति, जागृति पंड्या,अनिल कुमार मफतलाल  समुच्चे, महाराष्ट्र से नरेश जगन्नाथ वाघ ,मनोज कुमार चिचोरे, रानी खेड़ीकर,मध्य्प्रदेश से वीणा चौबे ,माधुरी उपाध्याय, उत्तरप्रदेश से रेणु रानी, उड़ीसा से रानूरोशन ,छत्तीसगढ़ से हेंमत साहू,बिसेलाल ,देवेन्द्र कुमार देवांगन, नरोत्तम साहू, दिलकेश कुमार मधुकर ,सीमांचल त्रिपाठी, किरण मिश्रा, चानी ऐरी,हेमंत ठाकुर रहे।



संस्था के सचिव पवन द्विवेदी ने जानकारी दी की संस्था पूरे भारत देश से शिक्षकों के साथ मिलकर ग्रामीण एवं शहरी परिवेश से बच्चो की प्रतिभा को सामने लाकर उन्हें आगे के भविष्य के लिए सफल बनाने हेतु निशुल्क कोचिंग और कॉविड 19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करती रहेगी एवम उनकी शिक्षा  


अनवरत रूप से चलती रहे  व छात्र स्वस्थ रहे उसके लिए  चिकित्सकीय सहयोग के लिए तत्पर रहेगी| सक्षम इन्नोवेटर टीचर अवार्ड में चयनित टीचर्स को राष्ट्रीय स्तर  पर जल्द ही सम्मनित किया जाएगा।



सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad