छत्तीसगढ़
डोंगरगांव तुमड़ीबोड --प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉप नर्स की लापरवाही के कारण भुगत रहे हैं मरीज l
एक ओर जहां कोरोना महामारी के इस भयावह स्थिति मे बाकी स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्ट किट नहीं होने के कारण भटक रहे हैं मरीज.तो वही दूसरी ओर तुमड़ीबोड स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में टेस्ट किट उपलब्ध होने के बावजूद भी डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की आपसी तालमेल नहीं होने के कारण टेस्ट नहीं किया जा रहा था. इस बात की जानकारी तुमड़ीबोड सरपंच टीकम पटेल एवं उपसरपंच भूपेंद्र सोनवानी ने फोन पर दी. तत्काल मौके पर जाकर ऐसी लापरवाही के लिए के लिए अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ नर्स को फटकार लगाया एवं सुचारू रूप से टेस्ट एवं टीकाकरण के लिए निर्देशित किया. एवं अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से सीएमओ राजनांदगांव मिथिलेश चौधरी को अवगत कराया।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.