Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 15, 2021

लॉकडाउन के नियमों का पालन करना क्यों है जरूरी

 *लॉकडाउन के नियमों का पालन करना क्यों है जरूरी



 *जय जोहार जय छत्तीसगढ़*


*जिला महासचिव एनएसयूआई जिला महासचिव के विचार*


 साल्हेवारा:- लाकडाउन के नियमो के पालन के सम्बंध में जिला महासचिव का कहना है।मैं छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों युवाओं, महिलाओं से अपील करता हूं कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन केवल सरकार के लिए नहीं बल्कि स्वयं की सुरक्षा,प्रगति एवं विकास की दृष्टि से करें इसके लिए मैं आपको मुख्य तीन बिंदुओं से अवगत कराना चाहूंगा कि हमें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन क्यों नहीं करना चाहिए

1. यदि हम लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर बाहर बेवजह घूम रहे हैं तो यह समझ ले के की हमने अपने घर वापसी पर अपने साथ साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के लिए भी अपने घर का दरवाजा खुला रखा है। इस तरह आप अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार को कोरोना बीमारी के जोखिम पर डाल रहे हैं अगर आप की लापरवाही ओं के कारण कोरोना की संख्या की वृद्धि नहीं घटी तो मजबूरन शासन प्रशासन को लॉक डाउन की तिथि में वृद्धि करनी पड़ेगी जिसका खामियाजा आपको,हम सबको भुगतना पड़ेगा।

2.   यदि लाकडाउन की तिथि में वृद्धि की जाती है तो फिर से इसका सीधा सीधा असर हमारी जेब पर हमारी अर्थव्यवस्था पर और हमारे साथ-साथ हमारे शासन की अर्थव्यवस्था को हानि होगी जिससे हम सभी को अपना-अपना घर परिवार चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

3. अगर लॉकडाउन के कारण शासन की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है तो शासन से हमें मिल रही योजनाएं सुविधाएं वह भविष्य में मिलने वाली योजनाओं, नौकरी , अच्छी स्कूली सुविधाएं, अन्य सभी से हमको वंचित भी होना पड़ सकता है अगर शासन की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी तो वह आपको लाभ कहां से दे पाएगी।

इसीलिए मैं *शुभम शर्मा एनएसयूआई जिला महासचिव राजनांदगांव* आप सभी से अपील करता हूं लॉकडाउन के नियमों का पालन करें एवं शासन प्रशासन को सख्ती करने पर विवश ना करें क्युकी आपकी आपके परिवार की आपके भविष्य की सुरक्षा आपके हाथ में  है।

 

    *छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया* 

 *दो गज की दूरी मास्क है जरूरी*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad