क्षेत्र की जनता को पीएम आवास हेतु कम दर पर उपलब्ध हो रेत-कर्नल बघेल
बिरसा।जनकल्याण समिति मंडई के अध्यक्ष भूतपूर्व कर्नल सदन लाल बघेल ने मांग की है कि बिरसा क्षेत्र की जनता को न्यूनतम दर पर रेत उपलब्ध कराई जाय जिससे आमजन को पीएम आवास व शौचालय बनाने में मदद मिले।बता दे इन दिनों बिरसा क्षेत्र में रेत माफिया जमकर उत्पात मचा रहे है जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।क्षेत्र के रेत माफिया बिना रायल्टी के अवैध रेत भंडारण कर आमजन को तो लूट ही रहे है साथ ही साथ शासन को भी चूना लगा रहे है जिस पर संबंधित विभाग मौन साधे हुए है।कई बार इस बावत शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिये जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई लेकिन विभाग के अधिकारी जैसे रेत माफियाओं के सामने घुटना टेक दिया हो तभी तो रेत माफिया के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया जाता जिससे रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं।प्रशासन की कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर जनकल्याण समिति मंडई के अध्यक्ष पूर्व कर्नल सदन लाल बघेल ने शासन प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की जनता को न्यूनतम दर से रेत मुहैया कराया जाय अन्यथा आंदोलन करने के लिये हम मजबूर होंगे जिसका जबाबदेही प्रशासन की होगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.