*कोरोना काल में भी कर्मा जयंती को ऐतिहासिक बनाने चुन्नीलाल साहू ने की अपील ।
*
*हर साहू, 7 अप्रैल को अपने घर में 5 दीपक अवश्य जलाएं।*
* छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव के साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं* *तहसील साहू संघ डोंगरगांव के संयोजक चुन्नीलाल साहू जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाजिक जनो से 7 अप्रैल 2021, दिन बुधवार को पाप मोचनी एकादशी वह शुभ दिन है जिस दिन साहू समाज के अधिष्ठात्री देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा का अवतरण हुआ । माता जी की जयंती हर वर्ष जिला, तहसील, मंडल व ग्राम स्तर पर मनाते आ रहें है, पर विगत वर्ष से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बडे आयोजनों पर विराम लग गया, इस वर्ष भी स्थित वही है ।
कोरोना काल के बाद भी हम अपने अधिष्ठात्री देवी की जयंती अपने घर में अपने परिवार के साथ पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ मनाने और*
■ *7 अप्रैल को संध्याकाल हर साहू अपने घर , आंगन, द्वार पर दीप जलाकर रोशन करें ।कम से कम 5 दीप अवश्य जलाने की अपील श्री चुन्नीलाल साहू जी ने की है सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.