Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 29, 2021

परम्परागत देशी बीज से ही श्रेष्ठ फसल का उत्पादन संभव.. किशोर


देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़

बेमेतरा नवागढ़ किसान भाइयों को अब विदेशी कंपनीयो की जेनेटिक हाई ब्रीड बीज खरीदना और लगाना बंद कर अपनी देशी बीज बनाना एवं लगाना शुरू करना होगा तभी सही मायने में बीज के मामलों में किसान आत्मनिर्भर बन सकता है।


6 जनरेशन बाद बीज सातवे जनरेशन में अपना जेनेटिक कैरक्टर बदल देते हैं👇🏼

किसी भी बीज को जिसे 6 या अधिक वर्षों से लगातार बोया जा रहा है उसे *परंपरागत बीज* के नाम से जाना जाता है। समझने वाली बात यह है कि इन बीजों को किसान अपने पास संरक्षित कर रखे और इन्हें बार बार बोए। 

ध्यान दें, मानव को ईश्वर ने बीज बनाने क्षमता नहीं दी है, मानव को भगवान ने बीज पहचानने, परखने, संवर्धित करने और संरक्षित करने की पूरी समझ और कला दी है। इस तरह से मनुष्य एक श्रेष्ठतम बीज की खोज कर सकता है। अंततः हम सभी *बीज* ही हैं। जैसे खुद को जाना वैसे ही बीज को जानें, प्रकृति निरंतर इस कार्य मे लगी है जो श्रेष्ठ होगा वही बचेगा, यह चुनाव शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवम सामाजिक विकास निर्धारित करती है कि किसका विकास कितना हुआ। प्रकृति में इसी विकासक्रम में ही सम्पूर्ण जीवजगत चल रहा है। 


कीट, रोग, प्राकृतिक घटनाएं, प्राकृतिक आपदा एवम अन्य सभी किस्म की बाधा ईश्वर रचित परीक्षा की कसौटी है जिसमे वह स्वयं द्वारा निर्मित जीवों के वंशों को निरंतर सुधार प्रक्रिया में डालता है और परखता है जो कमजोर हैं उनकी छटनी करता है और जो मजबूत हैं उन्हें आगे बढ़ाता है कुछ लोग इसे ही कर्मफल का सिद्धांत कहें तो यह कतई गलत नहीं। अर्थात उसका कार्य है जगत बनाना, बीज बनाना, अनुकूल परिवेश बनाना जिसमे वह सबका भरण पोषण की व्यवस्था करता है, फिर उपदेश करता है कि इस विश्व स्वरूप पाठशाला में कैसे जिया जाए यहाँ के संविधान को वेद के माध्यम से ऋषियों के वाणी से और महात्माओं, वैज्ञानिकों, युग दृष्टवों के माध्यम से समय समय पर प्रकट करता रहता है।


ईश्वर एक दक्ष कृषक ही है जो एक समय पर अनेकों किस्म के बीज बोता है और सभी फसलों का भरण पोषण करता है सभी का ख्याल रखता है अंत में कुछ अच्छे बीजों को आगे की खेती के लिए सुरक्षित रख लेता है ताकि उसे तो बार बार सृष्टि रचानी है बार बार ऋषि, तपस्वी, योगी, महापुरुष, पंडित, वीर योद्धा, राजनेता, अभिनेता, कलाकार, कौशलवान आत्माओं की आवश्यकता पड़ेगी ही तो इसलिए वो इन्हें अवश्य ही सहेज के रखता होगा, बाकी बचों को अपना आहार बनाता होगा ठीक वैसे ही जैसे बाकी के फसलों को हम अपना आहार बनाते हैं। इस तरह ईश्वर भी हमारे जैसा ही होगा ऐसा पूर्ण विश्वास उसके जगत रचना को देख कर और उसके जगत संचालन को देख कर विश्वास होता है।

*बीज ही सबकुछ है इसलिए बीजों की रक्षा करें, श्रेष्ठ भविष्य चाहिए तो श्रेष्ठ बीजों का संरक्षण अनिवार्य है। कमजोर बीज अर्थात कमजोर पीढ़ी, श्रेष्ठ बीज अर्थात श्रेष्ठ पीढ़ी


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad